हरियाणा

राजेश हिन्दुस्तानी का संघर्ष लाया रंग, महाबीर कालोनी जलघर की टूटी दीवारों को ऊंची मजबूत कंकरीट की बनाने का काम हुआ शुरू

राजेश हिन्दुस्तानी ने जलघर की दीवारों को ऊंचा कंकरीट का मजबूत बनाने सहित अन्य मांगों के लिए राजीव नगर में दिया था डेढ़ साल तक धरना

एंटिक ट्रुथ | हिसार

महावीर कॉलोनी जलघर की दीवारें ऊंची मजबूत कंकरीट की मांग पर जलघर के बाहर लंबे समय तक राजेश हिंदुस्तानी ने करीब डेढ़ साल तक धरना दिया था। इस दौरान वे एक माह अनशन पर रहने के बाद में एक साल तक फल आदि पर रहे और उन्होंने एक साल बाद अन्न खाया। महाबीर कालोनी जलघर की वो दीवार अब बनना शुरू हो चुकी है।
राजेश हिन्दुस्तानी ने बताया कि ये दीवार कई जगह से टूटी थी तथा काफी छोटी थी जिससे पशु जलघर में गिरकर सड़ते रहते थे तथा लोग कूड़ा भी छोटी दीवार से जलघर में डालते थे। सडक़ की सिवरेज की गंदगी भी बारिश में मिलती थी इससे जलघर का पानी दूषित एवं जहरीला और खराब होता था। इसके लिए गंगापुत्र राजेश हिंदुस्तानी 23 अप्रैल 2016 को शुद्ध पेयजल सत्याग्रह धरने पर राजीव नगर में खुली नहर को कवर करने तथा अन्य मांगों के लिए धरने पर बैठे। जलघर तक आने वाली नहर में पहले मृत पशु, सीवरेज का गंदा पानी मिलना, गंदे कपड़े धोना, पशु नहलाना, सूअर आदि लेटे रहना आदि का गंदा पानी जलघर में आकर हिसार के लोगों को सप्लाई होता था। राजेश हिन्दुस्तानी कड़े संघर्ष के बाद शांति नगर, राजीव नगर, सेक्टर 1-4, सूर्य नगर, सातरोड़ गांव व बड़ी नहर तक कवर करवाया जो बड़ा कड़ा और लंबा कठोर संघर्ष हिंदुस्तानी ने किया। इस दौरान उन्हें धमकियां मिली, हमले हुए। उन्होंने किसी से चंदा दान ना लिया तथा बैनर आदि के खर्चे भी खुद के बीमे की रकम से लगा दिए। उन्होंने सीएम, मंत्री डीसी को पत्र दिए सबने कहा ये असम्भव है नहीं होगा, पर हिंदुस्तानी सेवा की जिद्द, जुनून, जज्बे व जनहित के लिए बिना स्वार्थ मेहनत ने इसे संभव कर दिखाया। बाद में उनकी मांग पर पूरे हरियाणा में ये गंदगी युक्त नहरें कवर्ड हुई और हिसार सहित पूरे हरियाणा को पीने का साफ पानी मिला।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button