हरियाणा

राजेश संदलाना बने कैथल के जिला सह प्रभारी

नियुक्ति पर जताया रणदीप सुरजेवाला व पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार

एंटिक ट्रुथ | हिसार

किसान मजदूर कांग्रेस हिसार के जिला अध्यक्ष रहे हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश संदलाना को कांग्रेस पार्टी ने नई जिम्मेवारी सौंपी है। उन्हें कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला कैथल का सह-प्रभारी बनाया गया है। इससे उनके पैतृक गांव संदलाना में खुशी की लहर है। राजेश संदलाना वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। राजेश संदलाना ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला तथा पार्टी शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे तथा पार्टी संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत्त रहेंगे। राजेश संदलाना वर्ष 2017 से प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। वे बरवाला सहित प्रदेश के अन्य हलकों में पिछले काफी लंबे समय से सक्रिय हैं और वे पार्टी के पुराने सिपाही के तौर पर कार्य कर रहे हैं। संदलाना रणदीप सिंह सुरजेवाला के काफी नजदीकी हैं और उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी की गतिविधियों में शामिल रहते हैं। संदलाना हिसार जिले के किसान मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रह चुके हैं। वे वर्ष 2017 से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हैं तथा 2023 से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। राहुल गांधी की पैदल यात्रा के दौरान भी वे लंबे समय तक उनके साथ रहे थे और यात्रा में राहुल गांधी ने उनसे निजी तौर पर हलके के बारे में विचार-विमर्श किया था। गत लोकसभा व विधानसभा के चुनावों में भी राजेश संदलाना ने पूरी सक्रियता से भाग लिया और पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाने में अपनी विशेष भूमिका निभाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button