हिसार

राम कामरा बने समस्त पंजाबी खत्री सभा के प्रदेशाध्यक्ष

हिसार में हुई संगठन की राष्ट्रीय स्तर की बैठक

एंटिक ट्रुथ | हिसार

राष्ट्रीय समस्त पंजाबी खत्री सभा की एक मीटिंग राम कामरा प्रमुख समाज सेवी के निवास पर आयोजित हुई जिमसें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सर्वदानंद की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से राम कामरा को सभा का हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया। वहीं सुशील अरोड़ा फरीदाबाद व हरीश अरोड़ा एडवोकेट अलवर को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया और प्रवीन नागपाल गुडग़ांव को नेशनल बोर्ड का सदस्य बनाया गया। इसके साथ ही बैठक में कुछ अन्य महत्वूर्ण निर्णय लिए गए जिसमें कुछ साथियों द्वारा कार्य न कर पाने व असमर्थता जताने के कारण बोर्ड में सदस्यों में बदलाव करने का अधिकार डॉ. सर्वदानंद आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया गया।
बैठक में सभा अध्यक्ष डॉ. सर्वदानंद ने अनेक सामाजिक व धार्मिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने जातीय राष्ट्रीय जनगणना की घोषणा पर भारत सरकार की सराहना की। इस मुद्दे की मांग सभा बोर्ड वर्षों से करती आ रही है। उन्होंने देश में एक महाराजा अरूट धाम बनाने की बात प्रमुखता से रखी। उन्होंने हिसार में गत दिनों पारस कुकरेजा की कुछ लोगों द्वारा हत्या किए जाने की घोर निंदा की व सरकार से परिवार को न्याय की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय जनगणना में अपनी भाषा पंजाबी व जाती खत्री लिखावने हेतु समाज से अपील की। बैठक में बोर्ड मैंबर संजीव तलवार उदयपुर से, गुलशन नागी गंगापुर सिटी, अनिल ऐलावादी हांसी, सुरेश अरोड़ा भिवानी, गगन ओबराय हिसार से सम्मिलित हुए। राम कामरा ने बैठक में पहुंचे सभी सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत, धन्यवाद किया एवं उनके जलपान व भोजन की व्यवस्था की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष व सभी सदस्यों को पूरी निष्ठा व पूरी ईमानदारी से कार्य करने का आश्वासन दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button