हिसारराज्यों से खबरेंहरियाणा

रोटरी सैंट्रल क्लब हिसार ने गुरुकुल आर्य नगर में छात्रों को गर्म शॉल वितरित किए

रोटरी सैंट्रल हिसार क्लब द्वारा सर्दी से बचाव के लिए गुरुकुल आर्य नगर के छात्रों को 120 शॉल वितरित किए गए। क्लब द्वारा सर्दी से बचाव के लिए गर्म वस्त्र वितरण का यह तीसरा कैंप रहा। क्लब के प्रधान सुनील मलिक ने बताया कि इससे पहले क्लब द्वारा दो जर्सी वितरण कैंप लगाए जा चुके हैं। रो. कुलदीप खेड़ा एवं रो. रवि महता ने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन करते हुए श्रेष्ठ जीवन अपनाकर प्रेरणादायक विद्यार्थी बनने के लिए प्रोत्साहित किया। गुरुकुल प्रधानाचार्य ने क्लब के सभी सदस्यों का स्वागत किया।
इस कैंप में रो. सुनील मलिक प्रधान, रो. रवि महता, रो. संजय ठकराल, रो. कृष्ण मलिक, रो. कुलदीप खेड़ा, रो. विनोद आहुजा, रो. विकास ठकराल, रो. संजीव खुराना की विशेष उपस्थिति रही। रो. विनोद आहुजा प्रोजेक्ट चेयरमेन एवं रो. विकास ठकराल को-प्रोजेक्ट चेयरमेन ने कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। अंत में प्रधानाचार्य गुरुकुल आर्य नगर संस्कृत विद्यापीठ द्वारा सभी मैंबर्स का धन्यवाद किया किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button