हिसार

रोटरी सैंट्रल डायनमिक क्लब हिसार ने किया पौधारोपण

जीवन से मृत्य तक काम आते हैं पेड़-नीरजा

एंटिक ट्रुथ | हिसार

रोटरी सैंट्रल डायनमिक क्लब हिसार ने पौधारोपण अभियान के तहत गांव पातन गुरुजी हाईब्रिड व राजू कत्याल भट्ठा पर पौधारोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर फलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाए गए। क्लब की प्रधान रोटेरियन नीरजा खन्ना व सचिव रोटेरियन संगीता कत्याल की मौजूदगी में यह अभियान चलाया गया। इस पौधारोपण अभियान की प्रोजेक्ट चेयरमेन रो. उषा रहेजा तथा को-प्रोजेक्ट चेयरमैन सुनीता महतानी रहीं। क्लब की प्रधान नीरजा खन्ना ने कहा कि आज के दौर में पर्यावरण संरक्षण बहुत आवश्यक हो गया है। हम सबका कर्तव्य बनता है कि हम अपनी जिन्दगी में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं। केवल मात्र पेड़ लगाएं ही नहीं अपितु उसका संरक्षण भी करें क्योंकि एक पेड़ हमारी जिन्दगी के जन्म से लेकर मृत्य तक में काम आता है। इस अवसर पर नीरजा खन्ना, संगीता कत्याल, उषा रहेजा, अमिता साहनी, सीमा रहेजा, आशा महता व अर्चना ठकराल भी उपस्थित थीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button