हिसार

रोटरी सैंट्रल डायनमिक ने मकर संक्रांति पर जरूरतमंदों को करवाया भोजन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

रोटरी लेडीज क्लब रोटरी डायनमिक हिसार ने मकर संक्रांति के अवसर पर सैक्टर-14 में ‘प्रसादम्’ संस्था के हॉल में जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया। क्लब की प्रधान नीरजा खन्ना ने बताया रोटरी डायनमिक एक सामाजिक संस्था है तथा समय-समय पर इस तरह के प्रोजेक्ट्स का आयोजन करती रहती है। इसी कड़ी में इस प्रोजेक्ट का भी आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया गया। इस अवसर पर क्लब की सैक्रेटरी संगीता कत्याल, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन कृष्णा चावला, को-प्रोजेक्ट चेयर पर्सन अर्चना ठकराल, सरोज तनेजा, ऊषा जुनेजा, डॉ. रंजू पोपली, सलिल सहगल, वीना ग्रोवर, मीनू मलिक, अंजू ठकराल व लाज मलिक आदि मौजूद रहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button