रोटरी सेंट्रल हिसार ने जरूरतमंद विद्यार्थियों को जूते, जुराबें व स्वेटर वितरित किए
पिछले सप्ताह दो विभिन्न स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रचण्ड सर्दी से बचाव हेतु जूते, जुराबें व स्वेटर वितरित की गई।

एंटिक ट्रुथ | हिसार
सामाजिक संस्था रोटरी सेंट्रल हिसार के तत्वावधान में पिछले सप्ताह दो विभिन्न स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रचण्ड सर्दी से बचाव हेतु जूते, जुराबें व स्वेटर वितरित की गई। दो अलग-अलग आयोजनों में पहले राजकीय माध्यमिक स्कूल, धमाना में सभी 105 विद्यार्थियों को जूते व जुराबें भेंट की गई।
इस आयोजन में स्कूल अध्यापिका अनीता मिगलानी का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. प्रो. पी.पी. तनेजा व को-प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. सौरभ उथरा रहे। पूर्व प्रधान रो. रवि महता ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मन से शिक्षा प्राप्त करने व बड़े होकर समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
दूसरा कार्यक्रम
राजकीय मॉडर्न संस्कृति प्राइमरी स्कूल, वार्ड 13, हिसार के प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें 150 से अधिक जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर भेंट की गई। रो. प्रो. हरीश जुनेजा ने सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने व समय आने पर समाज की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस आयोजन के प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. मदन महता व को-प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. अमर महता रहे। पूर्व रोटेरियन आर. के. महता ने भी इस नेक कार्य में अपना भरपूर योगदान दिया। दोनों प्रोजेक्ट प्रधान रो. राकेश महता के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुए।
इन आयोजनों को सफल बनाने में सचिव रो. विनोद आहूजा, रो. सुनील मलिक, रो. रविंद्र कत्याल, रो. नवीन खुराना, रो. अशोक ग्रोवर व रो. सुरेश चावला की गरिमामयी उपस्थिती व योगदान रहा।



