
एंटिक ट्रुथ | हिसार
एक जुलाई रोटरी सैंट्रल के सिल्वर जुबली डे, डॉक्टर्स-डे एवं सी.ए. डे के उपलक्ष्य में रोटरी सैंट्रल क्लब हिसार द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इसके तहत प्रथम सी.ए. सदन सैक्टर 16-17 में जाकर सी.ए.-डे के उपलक्ष्य में सी.ए. अनिल जैन, सी.ए. मोहित गिरधर, सी.ए. संजय वर्मा, सी.ए. अनुभव जिंदल, सी.ए. आशा जैन, सी.ए. दीपेश जेन एवं सी.ए. परमजीत सिंह को सम्मानित किया। इस अवसर पर सी.ए. कुलदीप खेड़ा ने क्लब की ओर से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी साथियों का अभिनंदन किया। रोटेरियन रवि महता ने भी सभी सी.ए. का देश व समाज की प्रगति में सराहनीय सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
इसी कड़ी में शाम को डॉक्टर्स-डे के उपलक्ष्य में सर्वेश हैल्थ सिटी में रोटरी क्लब के सदस्यों ने डॉ. उमेश कालड़ा एवं डॉ. सरिता कालड़ा के सहयोग से डॉ. प्रसून कालड़ा, डॉ. मोहंती, डॉ. अभिषेक सैनी, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. दिव्या गोयल, डॉ. विजय गोडेला एवं हिसार ई एंड टी हॉस्पिटल के डॉ. विवेक डुडेजा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया।
सी.ए. डे पर क्लब की तरफ से प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन कुलदीप खेड़ा एवं को-प्रोजेक्ट चेयरमैन विकास ठकराल रहे। डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब से प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. संजीव खुराना तथा को-प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. विनोद आहुजा रहे।
इन दोनों कार्यक्रमों रोटरी सैंट्रल की ओर से रो. सुनील मलिक, रो. रवि मेहता, रो. कुलदीप खेड़ा, रो. विकास ठकराल, रो. विनोद आहुजा, रो. संजय ठकराल, रो. रमेश लीखा, रो. संजीव खुराना, रो. नवीन खुराना, रो. आर.एस. खन्ना, रो. नीतिन ग्रोवर, रो. नीवन साहनी उपस्थित रहे।



