हिसारहरियाणा

रोटरी सैंट्रल हिसार का नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप 17 को पटेल नगर की पंजाबी धर्मशाला में

सपरा हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे कैंप में सेवाएं

एंटिक ट्रुथ | हिसार

रोटरी सैंट्रल हिसार द्वारा 17 नवंबर रविवार को सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक पंजाबी धर्मशाला, मेन मार्किट, नजदीक श्रीराम मन्दिर, पटेल नगर हिसार कैम्प में एक मेगा फ्री मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए रोटरी सैंट्रल के प्रधान रो. नीतिन ग्रोवर व सचिव नवीन साहनी ने बताया कि यह शिविर सपरा हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. तरुण सपरा के सहयोग से लगाया जा रहा है। शिविर में सपरा हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में नि:शुल्क परामर्श के साथ-साथ यथासम्भव दवाइयां फ्री व टैस्ट किए जाएंगे। इस शिविर में डॉ. प्रभु एस. स्वामी गेस्ट्रो सर्जन, डॉ. आशीष जैन न्यूरो सर्जन, डॉ. दीपक नैन ऑनकोलॉजिस्ट, डॉ. अमित सैनी ऑर्थो, डॉ. राजेश यादव पॉलमोनोलॉजिस्ट, डॉ. मधु सैनी एमबीबीएस एमडी मेडिसन, डॉ. नरेन्द्र सोनी पिडियाट्रिक्स, डॉ. पहेली गर्ग कुकड़ेजा प्लास्टिक सर्जन, डॉ. तरुण गेरा बीडीएस एमडीएस, डॉ. मुकल भाटिया कॉर्डियोलॉजिस्ट, डॉ. रितेश गुप्ता फिजियोथैरेपिस्ट, डॉ. सुमन चौधरी फूड एंड न्यूट्रिशियन डाइटिशियन, डॉ. पंकज अरोड़ा न्यूरोसर्जन, सुखदा हॉस्पिटल अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में ई.सी.जी., ब्लड प्रेशर,टैम्प्रेचर, ब्लड शुगर,वजन, हाईट की नि:शुल्क जांच की जाएगी तथा यथासंभव दवा भी नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। प्रधान नीतिन ग्रोवर ने लोगों से अधिक से अधिक इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने बताया कि उक्त सभी चिकित्सक अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ हैं तथा शिविर में कोई भी आकर अपनी जांच नि:शुल्क करवा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button