
एंटिक ट्रुथ | हिसार
रोटरी सेंट्रल द्वारा गवर्नमैंट मीडल स्कूल धमाना में स्वेटर वितरण कैंप का आयोजन किया गया जिसके तहत स्कूल में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए। इस कैंप के प्रोजेक्ट चेयरमैन संजीव खुराना तथा को-प्रोजेक्ट चेयरमैन रविंद्र कत्याल थे। क्लब के प्रधान रो. नितिन ग्रोवर ने कहा कि सर्दी का प्रकोप शुरू हो चुका है ऐसे में सर्दी के बचाव के लिए बच्चों को स्वेटर वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव रो. नवीन साहनी ने कहा कि क्लब द्वारा सर्दी के मौसम इसी तरह के दो-तीन कैंप और जल्द ही लगाए जाएंगे। क्लब द्वारा समय-समय पर सामाजिक गतिविधियां की जाती हैं जिनमें पौधारोपण, रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, स्वेटर व स्टेशनरी वितरण आदि शामिल हैं। भविष्य में क्लब का मानवता की सेवा का अभियान जारी रहेगा।
इस अवसर पर रोटरी सेंट्रल के प्रधान रोटेरियन नितिन ग्रोवर, रो. नवीन साहनी तथा रो. हरीश रहेजा, रो. संजय ठकराल, रो. रवि महता, रो. राकेश महता, रो. संजय रहेजा व रो. विकास ठकराल आदि सदस्यों के अलावा मुख्य अध्यासपक सत्यवान वत्स, अध्यापिका अनिता मिगलानी सहित स्कूल स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।



