हिसार

रोटरी सैंट्रल ने किया राजकीय माध्यमिक विद्यालय धमाना में पौधारोपण कैंप का आयोजन

रोटरी सैंट्रल हिसार का मानसून सीजन में 500 पौधे लगाने का लक्ष्य

एंटिक ट्रुथ | हिसार

रोटरी सैंट्रल हिसार क्लब द्वारा गवर्नमैंट मीडिल स्कूल में पौधारोपण कैंप का आयोजन ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के साथ शुरू किया गया। रोटरी सैंट्रल हिसार का यह इस मानसून का पहला कैंप है तथा क्लब इस कड़ी में आगे भी पौधारोपण व पौधा वितरण का कार्य जारी रखेगा। यह मानसून सीजन पर्यावरण को हरा-भरा, व साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से ‘वृक्ष महोत्सव’ के रूप में रोटरी सैंट्रल हिसार द्वारा मनाया जाएगा। इस कैंप में स्कूल के बच्चों को विशेष रूप से जोड़ा गया तथा सभी बच्चों ने अपनी मां को साक्षी मानते हुए एक-एक पौधा लगाया एवं संकल्प लिया कि वे इस पौधे की स्वयं देखभाल करेंगे। सरंपच सुनील यादव भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल सत्यवान वत्स, मैडम अनिता, अल्का, संतोष एवं रामनिवास एवं सुखबीर का विशेष सहयोग स्कूल की तरफ से रहा।
क्लब की तरफ से रो. सुनील मलिक प्रधान, रो. रवि महता सचिव, रो. कृष्ण मलिक प्रोजेक्ट चेयरमैन, रो. संजीव खुराना को-प्रोजेक्ट चेयरमैन, रो. संजय रहेजा, रो. राकेश महता, रो. अशोक ग्रोवर, रो. एस.के. महता, रो. वीरेंद्र तनेजा, रो. विकास ठकराल, रो. संदीप ग्रोवर व रो. सौरभ उत्तरा ने पूर्ण सहयोग दिया।
प्रधान सुनील मलिक ने कहा कि क्लब इस तरह के कैंप हर साल लगाता रहता है तथा क्लब द्वारा इस प्रोजेक्ट के तहत अशोका के 40 पौधे रोपित किए गए। इस सीजन में भविष्य में 460 पौधे और लगाने का लक्ष्य है तथा 500 से अधिक पौधे बांटने का भी लक्ष्य रोटरी सैंट्रल हिसार द्वारा रखा गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button