हिसारहरियाणा

रोटरी क्लब ने रोटरी भवन में जरूरतमंद लोगों को भेंट की व्हील चेयर्स

एंटिक ट्रुथ | हिसार

रोटरी क्लब ने जरूरतमंद,लाचार विकलांग लोगों के लिए कृष्णा नगर में स्थित रोटरी भवन में 6 विकलांग लोगों को व्हील चेयर प्रदान की।  व्हील चेयर प्रदान करने से पूर्व रोटरी क्लब के प्रधान मोहित गुप्ता, व रोटेरियन ने भारत माता की वंदना की।
इस मौके पर प्रधान मोहित गुप्ता ने कहा कि हमें दूसरों की भलाई के लिए अवश्य सोचना चाहिए। सभी जीव उस रचना कार परम पिता परमात्मा की रचना हंै, उनकी सेवा से परम् पिता परमात्मा अवश्य प्रसन्न होंगे। उन्होंने कहा कि हमें अपने जीवन काल में इस प्रकार के पुनीत कार्य करते रहना चाहिए। इस अवसर पर जरूरतमंदों के साथ पहुँचे परिवार वालों ने रोटरी क्लब व उनके सदस्यों का जरूरतमंदों की सहायता करने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा दिव्यांग लोगों की सहायतार्थ हेतु उठाया गया कदम सराहनीय है। क्लब समय-समय पर ऐसे पुण्य के कार्य करता रहता है, चाहे दिव्यांग लोगों को कृत्रिम अंग प्रदान करना हो या फिर फ्री मेडिकल कैम्पों का आयोजन हो। उल्लेखनीय है कि रोटरी हिसार को जनकल्याण व समाज निर्माण करते 54 साल हो गए हैं। मुख्य तौर पर पोलियो व एड्स की बीमारी के खिलाफ भी अपना उल्लेखनीय योगदान दिया, इसके अलावा ब्लड डोनेशन कैंप, वृक्षारोपण,  चिकित्सकों व शिक्षकों का सम्मान करना आदि सामाजिक कार्य भी क्लब द्वारा निरंतर करवाए जा रहे हैं।
इस मौके पर पवन रावलवासिया के अलावा प्रोजेक्ट चेयरमैन दीपक बंसल, सजंय डालमिया, योगेश मितल, प्रदीप गुप्ता के अलावा डॉ के. के. वर्मा, दूनी चंद गोयल, नीरज जैन, डीएन सिंगला, जय कुमार बंसल, अश्विनी गर्ग, सज्जन बंसल, अनय मितल, पंकज बुड़ाकिया, सुनील गोयल सनसिटी वाले, शशी लोहिया, देव कुमार गर्ग, पंकज गर्ग, संदीप राठी, मुकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अरविंद बंसल, इत्यादि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button