हिसार

सर्वजन समाज पार्टी ने उठाई साउथ बाईपास पर बस स्टैण्ड बनाने की मांग

साउथ बाई पास पर बस स्टैंड बनने से लोगों को सुविधा व जाम से मिलेगी मुक्ति : नंद किशोर चावला

एंटिक ट्रुथ | हिसार

सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला राष्ट्रीय अध्यक्ष ने हिसार के साउथ बाई पास पर नया बस स्टैंड बनाने की मांग करते हुए कहा कि कहा कि हिसार का बस स्टेंड वर्ष 1982 में पूर्व मुख्मयंत्री भजन लाल ने शिलान्यास किया था परन्तु उस समय हिसार नगरपालिका थी और हिसार की आबादी भी कम थी। हिसार अब नगर निगम बन चुका है और हिसार में लगभग 33 सैक्टर तीन यूनिवर्सिटी और कई कालेज व सैकड़ों हस्पताल है और लाखों लोग बाहर अपने काम के लिए आते हैं और हिसार को तीन विधानसभा क्षेत्र से घिरा हुआ है और सब से अधिक आबादी नलवा हल्के की है फिर भी आज तक हिसार का बस स्टेंड सन 1982 के हिसाब से बना हुआ है। बस स्टेंड के साथ सडक़े 20 फूट चौड़ी हंै जिस कारण हर समय बस स्टैंड से लेकर सुभाष चौक तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे बस स्टेंड पर जाने में बहुत समय लग जाता है।
चावला ने कहा कि हिसार की आबादी 10 लाख हो चुकी है। दक्षिण बाई पास पर लघु सचिवालय है। सचिवालय के पास हरियाणा सरकार की भूमि पड़ी है। उपायुक्त हिसार द्वारा सचिवालय और कोर्ट के पास बस स्टैंड बनाने की हरियाणा सरकार से सिफारिश भी की है कि सचिवालय और दक्षिण बाई पास पर बस स्टेंड बनने से हिसार वासियों को लाभ होगा और जाम की समस्या भी दूर होगी। वहीं नंद किशोर चावला नलवा हल्के से विधायक रणधीर पनिहार से भी अनुरोध किया कि जनता हित में दक्षिण बाई पास बस स्टेंड बनवाया जाए ताकि लोगों को सुविधा और हिसार में जाम की समस्या दूर हो सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button