सर्वजन समाज पार्टी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विभिन्न मांगों को पूरा करने की उठाई मांग
लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा नहीं किया तो धरने देगी ससपा : नंद किशोर चावला

एंटिक ट्रुथ | हिसार
सर्वजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर चावला ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर लंबे समय से पार्टी द्वारा उठाई जा रही समस्याओं को दूर करने व मांगों को पूरा करने की आवाज उठाई। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में नंद किशोर चावला ने कहा कि अनेक बार मौखिक रूप में मिलने और लिखने पर भी पार्टी द्वारा उठाई गई अनेक मांगों पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। यदि आगामी 3 मार्च तक इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो जनहित में मजबूरन आगामी 3 मार्च को मंडी लोहारी राघो में धरना दिया जाएगा।
मांगों को गिनवाते हुए चावला ने बताया कि हिसार से जींद वाया मिर्जा पुर खरकड़ी चैनत मसुद पुर लोहारी राघो राखी गढ़ीं सडक़ मार्ग जोडऩे की घोषणा माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार ने दिनांक 7-5-16 और प्रशासनिक स्वीकृति तथा टैक्निकल स्वीकृति दिनांक 21-1-19 को 100 करोड़ रुपए लोक निर्माण सडक़ एवं भवन विभाग हरियाणा चंडीगढ़ को दी गई है परन्तु आज तक हिसार से राखी गढ़ी सडक़ मार्ग से नहीं जोड़ा गया है। इसे शीघ्र जोडऩे की कार्रवाई सरकार करे ताकि राखी गढ़ीं में सडक़ मार्ग से पर्यटनक सुविधा अनुसार हिसार से जींद आ और जा सके।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में तमाम सडक़ों पर गड्ढे हो चुके हैं दस वर्षों से सडक़ों की रिपेयर नहीं हुई है और करोड़ों रुपए सडक़ों की रिपेयर के लिए लोक निर्माण विभाग हरियाणा को बजट जारी किए गए हैं फिर भी सडक़ खराब होने के कारण लगातार दूर्घटनाएं हो रही हैं और वाहनों का भी नुकसान हो रहा है। डाटा से लोहारी राघो सडक़ मार्ग को ठीक करने की घोषणा मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2018 में की थी और लोक निर्माण विभाग हरियाणा को 6 करोड़ रुपए राशि भी मंजूर की गई थी फिर भी आज तक रोड ठीक नहीं हुआ है वह राशि भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है। ससपा मांग करती है कि हरियाणा की तमाम खराब सडक़ों की रिपेयर की जाए और भ्रष्टाचार की जांच की जाए।
चावला ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की कि हिसार डिस्ट्रिक्ट एवरग्रीन सोसायटी बैंक को रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग हरियाणा पंचकूला ने अपने पत्र क्रमांक 548243/2023/11/सी-6/14197 दिनांक21-8-24 द्वारा दी हिसार जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक लि. हिसार में मर्ज करने के आदेश दिए थे परन्तु हिसार डिस्ट्रिक्ट एवरग्रीन सोसायटी बैंक के खाताधारकों को 24 करोड़ रुपए की राशि अदा नहीं की है शीघ्र अदा की जाए और इसके दोषी अधिकारियों पर सरकार कार्रवाई करे। लोकसभा और राज्यसभा ने 12 वर्ष पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल बिल पास संसद में बहुमत से पास किया गया था परन्तु आज तक प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए लोकपाल बिल लागू नहीं किया है इसे शीघ्र लागू करवाया जाए। राजनीति भेदभाव के कारण मंडी लोहारी राघो में महिला कॉलेज नहीं खोला गया है सरकार शीघ्र महिला कॉलेज खोले ताकि क्षेत्र की लड़कियों को इसका लाभ मिल सके।
चावला ने कहा कि उपरोक्त मांगों को जनहित में सरकार जल्द से जल्द लागू करे अन्यथा सर्वजन समाज पार्टी मंडी लोहारी राघो में जनहित में मांगों को लागू करवाने के लिए धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी।



