हिसार

ओ डी एम महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

ओ डी एम महाविद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं  ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडलों और प्रोजेक्ट्स व पोस्टर, रंगोली से छात्राओं ने अपने विचारों को प्रस्तुत किया गया, जिनमें पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों से जुड़े इनोवेटिव आइडियाज शामिल रहे। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत सिंह व प्राचार्या डॉ. प्रतिमा कुमार ने छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की और सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट्स का चयन किया गया। जिसमें वर्किंग मॉडल में वंशिका, नम्रता अंशु निशा, पल्लवी, श्रुति, करीना, ज्योति, अंजलि, पूजा, मिनाक्षी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। साइंस क्विज में निशा, अन्नू, ज्योति, मिनाक्षी व ज्योति ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं पोस्टर मेकिंग में अंजलि, दीपिका, प्रवीन व सवीना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्नू, करिश्मा ने भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान की प्रगति और उपलब्धियों का सक्रिय रूप स्थापित करने और उसको बढ़ावा देने से संबंधित रंगोली बनाकर अपने विचारों को प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रतिमा कुमार ने छात्राओं की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नवाचार को बढ़ावा मिलता है और विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच विकसित होती है और इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपने कौशल को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर देते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button