सैक्टर 9-11 आरडब्ल्यूए का सर्वसम्मति से हुआ गठन, जितेंद्र श्योराण चुने गए प्रधान
सैक्टर वासियों को साथ लेकर सैक्टर की समस्याओं को दूर कर करवाना व सैक्टर को एक आदर्श सैक्टर बनाना रहेगी मेरी प्राथमिकता : जितेंद्र श्योराण

एंटिक ट्रुथ | हिसार
सैक्टर 9-11 आरडब्ल्यू की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सैक्टरवासियों की एक बैठक प्रभुराम जांगड़ा की अध्यक्षता में सैक्टर के कम्युनिटी सैंटर में हुई जिसमें पूरे सैक्टर से अनेक गणमान्य व्यक्तियों व सैक्टर के लोगों ने भाग लिया। मीटिंग की विशेष बात यह रही कि इसमें महिलाओं ने भी पूरी भागीदारी दिखाई और काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। बैठक में सभी सैक्टरवासियों की सहमति से सैक्टर की आरडब्ल्यूए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसके तहत जितेन्द्र श्योराण को सैक्टर 9-11 रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में मुकेश कुमारी उपप्रधान, महेंद्र भयाणा सचिव, सुमेर शर्मा सह सचिव, जोगिन्द्र सिंह को कैशियर तथा दलजीत सिंह, रामपाल सिंगल, संजय वर्मा, जोगिन्दर सिंह पूनिया, अनिल कुमार, श्रीमती राज ढांडा, रघुबीर सिंह व श्रीमती राज कुलरिया को सदस्य चुना गया। ऐसा पहली बार हुआ है कि सैक्टर की किसी एसोसिएशन में पहली बार महिलाओं को भी शामिल किया गया है। नय नियुक्त कार्यकारिणी ने सैक्टर की समस्याओं के निदान व सैक्टर के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग का संकल्प लिया।
सैक्टर वासियों द्वारा सर्वसम्मति से प्रधान चुने जाने पर जितेंद्र श्योराण सभी सैक्टरवासियों का आभार जताते हुए कहा कि हिसार संघर्ष समिति के माध्यम से वे पूरे शहर की समस्याओं को दूर करवा रहे हैं। अब सैक्टर 9-11 की सभी समस्याओं का निदान करवाना तथा सैक्टर को एक आदर्श सैक्टर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि कल वे कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ एसोसिएशन के पूर्व प्रधान प्रवीन जैन के पास जाकर रिकॉर्ड व भविष्य में भी सैक्टर की समस्याओं के लिए उनके सहयोग को लेकर मिलेंगे और कार्यकारिणी की कार्यवाही की आगे बढ़ाएंगे। जितेंद्र श्योराण ने बैठक में पहुंचे सैक्टर के सभी लोगों का व विशेष तौर पर बैठक में पहुंची मातृशक्ति का धन्यवाद व्यक्त किया।



