
एंटिक ट्रुथ | हिसार
सेल्फ डिफेंस सोसायटी इंडिया की तरफ से थर्ड नेशनल एक्सिलेंस अवार्ड-2025 गवर्नमैंट कॉलेज हिसार में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सोसायटी के अध्यक्ष रोहतास कुमार की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में सोसायटी के वाइस प्रेजिडेंट प्रवीण हिन्दू व साधिका अरोड़ा का विशेष सहयोग रहा।
रोहतास कुमार ने बताया कि समाज में अच्छा कार्य करने वाली विभूतियों को संस्था द्वारा हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाता है। सोसायटी द्वारा यह तीसरा आयोजन भव्य रूप से हिसार के गवर्नमैंट कॉलेज में आयोजित हुआ जिसमें समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को सोसायटी की ओर से अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। रोहतास कुमार पिछले लगभग एक दशक से सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देश-विदेश में लाखों महिलाओं को देकर उन्हें आत्मरक्षा के मामले में सशक्त एवं आत्मनिर्भर बना चुके हैं। वे अभी तक 5 हजार कैंप के माध्यम से 5 लाख महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दे चुके हैं। इसके अलावा वे समय-समय पर अन्य सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान देते रहते हैं। उन्होंने बताया कि समाज सेवा करने वाले लोगों को प्रेरित करने के लिए हर वर्ष संस्था द्वारा नेशनल एक्सिलेंस अवार्ड करवाया जाता है। रोहतास कुमार ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिक कार्य करने वाले लोगों मेें नई ऊर्जा का संचार होता है और उन्हें प्रोत्साहन मिलता है। अच्छे व उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोग सम्मान के हकदार हैं और सेल्फ डिफेंस सोसायटी नेशनल एक्सिलेंस अवार्ड प्रदान कर उनके कार्य की सराहना करती है। कार्यक्रम में शहर की अनेक विभूतियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने समाज में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया।



