खेल जगतहिसार

सीनियर टेनिस प्लेयर योगेश कोहली 400 एमटी आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट में हुए विजयी

एंटिक ट्रुथ | हिसार

वल्र्ड टेनिस मास्टर्स टूर द्वारा झज्जर में सात दिवसीय 400 एमटी आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में हिसार के सीनियर टेनिस प्लेयर योगेश कोहली ने पहली बार 400 एमटी का खिताब अपने नाम किया। योगेश कोहली ने बताया कि इससे पूर्व उन्होंने 100, 200, 300 एमटी में जीत दर्ज कर की है लेकिन 400 एमटी टेनीस टूर्नामेंट जीतने का उनका यह पहला मौका है। इस प्रतियोगिता में अनेक सीनियर टेनिस खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमें योगेश कोहली ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
उल्लेखनीय है कि योगेश कोहली भारत के सीनियर टेनिस खिलाड़ी हैं तथा इंटरनेशनल टेनिस रैंकिंग में पूरे विश्व में उनका बेस्ट रेंक 141 वां व भारत में दूसरा रहा है। वे रनर-अप ऑल इंडिया 2016, विजेता अखिल भारतीय 2017, राष्ट्रीय विजेता 2018, विजेता शंघाई इंटरनेशनल 2018, विजेता उत्तर भारत 2019, विजेता काठमांडू इंटरनेशनल 2019, डबल्स, उपविजेता काठमांडू अंतर्राष्ट्रीय 2019, एकल, उपविजेता इम्फाल अंतर्राष्ट्रीय 2019, एकल, उपविजेता इम्फाल अंतर्राष्ट्रीय 2019, युगल, उपविजेता भिलाई आईटीएफ 2019, डबल्स, विजेता करनाल आईटीएफ 2021, डबल्स, उपविजेता गुवाहाटी आईटीएफ 2021, युगल, उपविजेता चंडीगढ़ आईटीएफ 2022, एकल, उपविजेता जालंधर आईटीएफ 2022, एकल, विजेता सोलन आईटीएफ 2024, युगल रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button