वरिष्ठ गेहूं वैज्ञानिक डॉ. ओ.पी. बिश्नोई को हकृवि फार्म निदेशक का दायित्व
-डॉ. बिश्नोई ने संभाला कार्यभार, किसान हित में काम करने की कही बात-

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ गेहूं वैज्ञानिक डॉ. ओ.पी बिश्नोई को विश्वविद्यालय में फार्म निदेशक दायित्व दिया गया है। उन्होंने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है।
कार्यभार संभालने उपरांत फार्म निदेशक डॉ. ओ.पी. बिश्नोई अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली और उन्हें केन्द्र व प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों के अनुसार किसानों के हित में कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज का आभार जताया और कहा कि जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, उस पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। डॉ. ओ.पी. बिश्नोई ने कहा कि कुलपति प्रो.बीआर कम्बोज के मार्गदर्शन में हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय लगातार किसानों के हित में काम कर रहा है। अब भी उनका पूरा प्रयास रहेगा कि किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज उपलब्ध करवाए जाएं। इसके अलावा अन्य सरकारी बीज संस्थानों व निजी बीज कंपनियों को नई नई किस्मों के फाउंडेशन बीज उपलब्ध करवाए जाएं ताकि किसानों को उच्च गुणवत्ता के बीज मिलें और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो।
ज्ञात रहे कि डॉ. ओ.पी. बिश्नोई विश्वविद्यालय के वरिष्ठ गेहूं वैज्ञानिक है और वर्ष 1994 से लगातार गेहूं अनुसंधान के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने गेहूं की अनेक किस्में भी इजाद की है जो न केवल हरियाणा, बल्कि अन्य प्रदेशों की भौगोलिक स्थिति के अनुसार किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।



