शिवांगी पाठक 26 जनवरी को ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट कोजिसको’ पर लहराएगी तिरंगा झंडा

एंटिक ट्रुथ | हिसार
हिसार हरियाणा की बेटियां आज किसी से कम नहीं है और यहां की बेटियां बेटों से भी बढक़र आगे काम कर रही हैं। ऐसी ही हरियाणा हिसार की एक बेटी शिवांगी पाठक एक बार फिर से 26 जनवरी 2025 को पर्वतारोही क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी ‘माउंट कोजिसको’ पर भारत देश का झंडा लहराएगी।
शिवांगी पाठक की माता आरती पाठक ने बताया कि शिवांगी पाठक 24 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया की चोटी पर जाने के लिए शुरुआत करेगी। हरियाणा की बेटी शिवांगी पाठक जिसने 16 वर्ष की आयु में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करके वहां भारत की आन बान शांन तिरंगे को फहराकर बेटियों का नाम ऊंचा किया था। उसके बाद उसने साउथ अफ्रीका की माउंट किलिमंजारो और फिर रूस की माउंट छोटी को फतह किया था शिवांगी पाठक की माता आरती पाठक ने बताया उसका सहयोग देने में ऑस्ट्रेलिया की ही एक ऑर्गेनाइजेशन वैदिक ग्लोबल और ब्राह्मण सभा के साथ जूस वेदा ने स्पॉन्सर किया है। उसके लिए हम राकेश राय जादा, एचपी भारद्वाज, चंद्र शर्मा और विशाल शर्मा के आभारी हैं। उन्होंने बताया कि शिवांगी को माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री बाल शक्ति पुरस्कार भी दिया जा चुका है और लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में भी शिवांगी का नाम यंगेस्ट माउंटेनियर के नाम से अंकित है।



