धर्म कर्म

श्री कृष्ण गौशाला काबरेल ने किया वार्षिक उत्सव का आयोजन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

रविवार को श्री कृष्ण गौशाला, गौसंवर्धन एवं अनुसंधान केंद्र, ग्राम काबरेल में केशव माधव धाम ट्रस्ट हिसार द्वारा मकर संक्रांति एवं गौशाला का 13वां वार्षिक महोत्सव आयोजित किया गया। इस आयोजन में प्रात: 10 बजे गौशाला में समाज के कल्याण के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया। गौशाला के 13वें वार्षिक उत्सव में श्री चंद्रकांत पंजाब प्रांत गौसेवा संयोजक द्वारा गौकथा का वाचन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. कमल गुप्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार के सानिध्य में किया गया जिसमें सुभाष बराला राज्यसभा सांसद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाष बराला ने श्री कृष्ण गौशाला, गौसंवर्धन एवं अनुसंधान केंद्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अनुसंधान केंद्र जिस प्रकार उच्च कोटि के गौवंश तैयार कर पशुपालकों को बिना किसी शुल्क के उपलब्ध करवाने का कार्य कर रहा है, वह अनुकरणीय है। देश व प्रदेश की अन्य गौशालाओं को भी इस दिशा में आगे बढऩा चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने प्राकृतिक व जैविक खेती को भी बढ़ावा देने की बात रखकर, इस जहर मुक्त खेती को अपनाने का आह्वान गौशालाओं व गौभक्तों से किया। उन्होंने कहा कि हम सब को सामुहिक रूप से प्रयास करना चाहिए कि एक भी गौवंश व गौमाता बेसहारा न रहे तथा हम उनके खाने-पीने व रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर रणधीर पनिहार विधायक नलवा, ज्योति बैंदा सदस्य एचपीएसएसी, डॉ. रविन्द्र गुप्ता, नरसी बिश्नोई वी.सी. जीजेयू, डॉ. रवि हिसारिया, विक्रम गर्ग, हीरा देवी सरपंच काबरेल, रामअवतार जिंदल सहित अन्य यजमान एवं गौभक्त उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button