एंटिक ट्रुथ | हिसार
श्री श्याम श्यारण समिति की कार्यकारिणी की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया। समिति की मीडिया प्रभारी कुलदीप ग्रोवर ने बताया कि बैठक में आगामी 26 अक्टूबर 2025 को हिसार में आयोजित तृतीय श्री श्याम वंदना महोत्व की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर को पुराना गर्वमैन्ट कॉलेज में आयोजित होगा जिसमें प्रसिद्ध कलाकार मुकेश बागड़ा, रजनी राजस्थानी, सुशील अग्रवाल अपनी मधुर आवाज से श्री श्याम बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। मिटिंग में उत्सव प्रधान श्री राजेश बंसल ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समिति के सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई और सभी प्रबंधों की सूची बनाकर उस पर कार्य करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से प्रधान सुभाष गोयल, महासचिव शिव कुमार कंसल, कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, उत्सव प्रधान राजेश बंसल, कुलदीप ग्रोवर, राहुल बंसल, सोनू बंसल व निखिल गर्ग आदि उपस्थित रहे।



