हिसार

विश्वास सी.सै स्कूल में शिक्षकों के लिए सीबीएसई कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत विशेष कार्यशाला का आयोजन

शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण पद्धतियों एवं सुधारात्मक उपायों से अवगत कराया

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अर्बन एस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों के लिए सीबीएसई कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के तहत विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की कमजोर शैक्षणिक परफॉर्मेंस के कारणों की पहचान करना और उनके समाधान हेतु प्रभावी रणनीतियां विकसित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य द्वारा की गई तथा मुख्य वक्ता के रूप में सीबीएसई रिसोर्स पर्सन मोगा देवी मिंडा मेमोरियल विद्यालय के प्रधानाचार्य मैथ्यू वर्गिस ने शिरकत की। मैथ्यू वर्गिस ने शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण पद्धतियों एवं सुधारात्मक उपायों से अवगत कराया।  विद्यार्थियों में अनुशासनहीनता और एकाग्रता की कमी, पाठ्यक्रम में रुचि का अभाव और अधूरे पाठ्यक्रम का प्रभाव, बाहरी व्यवधान जैसे कि डिजिटल उपकरणों और सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग, अभिभावक एवं शिक्षकों के बीच अपर्याप्त संवाद, परीक्षा की तैयारी में मानसिक तनाव एवं आत्मविश्वास की कमी तथा समाधान के प्रभावी उपायों व रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की।
विद्यालय प्राचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि शिक्षकों की भूमिका विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस वर्कशॉप के माध्यम से हम न केवल समस्याओं की जड़ तक पहुँचने का प्रयास कर रहे हैं, बल्कि समाधान के लिए ठोस कदम भी उठा रहे हैं। वर्कशॉप के दौरान शिक्षकों ने खुले विचार-विमर्श में भाग लेकर अपनी समस्याएँ एवं सुझाव साझा किए। इस सहयोगी माहौल ने नयी शिक्षण विधियों और कक्षा प्रबंधन में सुधार के लिए प्रेरणा दी। विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की है कि इस प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में निरंतर सुधार संभव हो सके। यह वर्कशॉप शिक्षकों को आवश्यक उपकरण और दिशा-निर्देश प्रदान करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई है, जिससे वे विद्यार्थियों के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button