अन्य

अणुव्रत के छोटे छोटे संकल्पों को अपना कर विश्व में शांति का संदेश फैलाएं : राजेंद्र अग्रवाल

अणुव्रत समिति हिसार की वार्षिक आम सभा का आयोजन, पूर्व का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, भविष्य की योजनाओं पर हुआ मंथन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अणुव्रत समिति हिसार के वर्ष 2023-25 की साधारण सभा अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में गत दिवस अणुव्रत कार्यालय, पुरानी मंडी रोड में आयोजित हुई। अणुव्रत गीत के सामूहिक संगान से बैठक का शुभारंभ राजेंद्र अग्रवाल व दर्शनलाल शर्मा द्वारा हुआ। बैठक की कार्रवाई का वाचन मंत्री दर्शन लाल शर्मा ने किया जिसे सर्वसममति से पारित किया गया।
अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए पिछले वर्ष  से अब तक संपन्न कार्यक्रमों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया।  बैठक में विषय सूची के समस्त बिंदुओं का विचार विमर्श किया गया, उपस्थित सदस्यों ने सर्वसमिति से सहमति व्यक्त की।  इसके साथ ही पिछले वर्ष मुंबई अधिवेशन में अणुव्रत समिति हिसार के अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा भारतवर्ष में प्रथम स्थान आने पर करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। मंच संचालन मंत्री दर्शन लाल शर्मा ने किया।
बैठक में राजेंद्र अग्रवाल ने  अणुव्रत समिति का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जिसका सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया व सर्वसम्मति से पास किया। बैठक में सूरत में होने वाले 75 वें राष्ट्रीय अधिवेशन 8-9-10 नवंबर 2024 में उपस्थित सदस्यों को निमंत्रण दिया गया व  सभा में नए सदस्यों का परिचय करवाया गया। सदन में उपस्थित समस्त सदस्यों से भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सहयोग देने व बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, दर्शन लाल शर्मा, जगदीश गर्ग, नत्थूराम जैन, सतपाल शर्मा, श्रवण कुमार गिरधर,  इंद्रेश पांडे, डॉक्टर सत्येंद्र यादव, टेकराम बूरा, सुंदर सिंह किरतान, जोनू कुमार, अनिल कुमार गुप्ता, अटल बिहारी, डॉक्टर दीपक गुप्ता, राजवीर बंसल, सुनील मित्तल, गौरव जैन, सुरेश कुमार जांगडा, राजकुमार सोनी, कैलाशचंद्र, जयभगवान लाडवाल, संजय जैन व नितिन कुमार अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button