एमएससी कंप्यूटर साइंस में ओडीएम महाविद्यालय की छात्रा सुषमा विश्वविद्यालय मे प्रथम स्थान पर रही

एंटिक ट्रुथ | हिसार
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय हिसार द्वारा घोषित एमएससी कंप्यूटर साइंस के चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में ओडीएम महाविद्यालय की छात्रा विश्वविद्यालय के प्रथम स्थान पर रही महाविद्यालय की छात्रा सुषमा सुपुत्री भीम सिंह ने 85 प्रतिशत अंक लेकर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। जहां सुषमा ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के निदेशक डॉ. अजीत सिंह ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि जब भी विश्वविद्यालय का परीक्षा परिणाम जारी होता है तो हमेशा ओडीएम महाविद्यालय के विद्यार्थी उच्च स्थानों पर रहते हैं। इसका श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और महाविद्यालय के शैक्षणिक माहौल व अनुशासन को जाता है। ओ डी एम महाविद्यालय में एम एस सी कंप्यूटर के विद्यार्थियों के लिए पूरे साल सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का ट्रेनिंग प्रोग्राम चलता है जिस से यहाँ के विद्यार्थी एम एस सी के साथ साथ सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में निपुणता हासिल कर लेते हैं उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में उच्च स्तर की इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं के साथ-साथ अनुभवी व मेहनती शिक्षकों की एक टीम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी प्रवेश से पहले यहाँ की काउंसलिंग टीम से अपने कोर्स की पूरी जानकारी ले सकते हैं और महाविद्यालय में लैब लाइब्रेरी व क्लासरूम देख कर प्रवेश लें। यहां स्नातक के बी. ए, बी. कॉम., बी. एस. सी. लाइफ साइंस, बी. एस. सी. फिजिकल साइंस, बी.एस.सी., कंप्यूटर साइंस के कोर्सेज उपलब्ध हैं। वही स्नातकोत्तर में एम.एस.सी., केमेस्ट्री, एम. एस. सी. फिजिक्स, एम. एस. सी. मैथमेटिक्स, एम. कॉम, एम ए. हिस्ट्री व एम.ए. पॉलिटिकल साइंस के कोर्स उपलब्ध हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिमा कुमार ने भी छात्रों को बधाई दी, और कहा कि महाविद्यालय शानदार परीक्षा परिणाम की वजह से विद्यार्थियों की पहली पसंद बना है, उन्होंने कहा कि हिसार, सिवानी व आसपास के गांव से महाविद्यालय की बस सुविधा के साथ साथ हरियाणा रोडवेज की फ्री बस पास सुविधा भी उपलब्ध है।



