हिसारराज्यों से खबरेंहरियाणा

वीएलडीडी के रिलल्ट में देरी पर लुवास में छात्रों का प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया

जब तक छात्रों की मांगें पूरी नहीं होती जारी रहेगा धरना : ढांडा

लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), हिसार में आज छात्रों ने अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदार्शन कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यह धरना वीएलडीडी फस्र्ट ईयर (2024-25) का रिजल्ट लंबे समय से जारी न होने के विरोध में दिया जा रहा है। इनसो के छात्र नेता हरिकेश ढांडा ने बताया कि आमतौर पर विश्वविद्यालय में परीक्षा के बाद लगभग एक महीने के अंदर रिजल्ट घोषित हो जाता है, लेकिन इस बार फस्र्ट ईयर का रिजल्ट महीनों बीत जाने के बावजूद अब तक जारी नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि हैरानी की बात यह है कि फस्र्ट ईयर का रिजल्ट आए बिना ही छात्रों से सेकेंड ईयर की फीस भी वसूल ली गई और उनका एडमिशन भी कर दिया गया। इतना ही नहीं, सेकेंड ईयर के छात्रों की परीक्षाएं भी हो चुकी हैं और उनका रिजल्ट भी जारी हो चुका है, लेकिन फस्र्ट ईयर के छात्रों का रिजल्ट अब तक रोका हुआ है। यह सीधे-सीधे छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि इतना लंबा समय बीत जाने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह चुप्पी साधे बैठा है। जब पहले साल का रिजल्ट ही नहीं आया, तो छात्रों का शैक्षणिक रिकॉर्ड कैसे पूरा माना जा रहा है, यह पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
हरिकेश ढांडा ने कड़े शब्दों में कहा कि लुवास विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर छात्रों का भविष्य खराब करने पर तुले हुए हैं, जिसे हम किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज से यह धरना शांतिपूर्ण लेकिन स्थायी एवं अनिश्चितकाल के लिए शुरू किया गया है। यदि जल्द से जल्द छात्रों की मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। वीएलडीए छात्रों ने भी सभी साथियों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुँचकर इस न्यायपूर्ण लड़ाई को मजबूती दें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button