हिसारराज्यों से खबरेंहरियाणा

सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल के वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

‘नेवर गिव अप’ थीम रहा आकर्षण का केंद्र

सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल सातरोड़ खास के 20वें वार्षिक उत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मार्केट कमेटी बरवाला के चेयरमैन प्रवीन सैनी, लेफ्टिनेंट विक्रम सिंह, नियती चौहान, वार्ड नं. 10 से पार्षद प्रतिनिधि विजेंद्र शर्मा व प्रसिद्ध समाजसेवी निहाल सिंह सैनी ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्याध्यापक सुदर्शन सैनी व प्रशांत सैनी ने की। बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति हरियाणवी नृत्य व ‘नेवर गिव अप’ थीम सबके आकर्षण के केंद्र रहे। प्रतिभागियों में जसमीत, पूजा, अलका, ममता, योगिता, तनवी, प्रियांशी व प्रेरणा आदि बच्चों ने अत्यंत सुंदर प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में पिछले वर्ष दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97.8 अंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल करने वाले सुमित सैनी के साथ-साथ अन्य बोर्ड मैरिट प्राप्त विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने बच्चों को इस शानदार कार्यक्रम के आयोजन व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button