अन्यराज्यों से खबरेंहरियाणाहिसार

सुमन श्योराण जननायक जनता पार्टी की हिसार महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त

जजपा की नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्ष सुमन श्योराण।

हिसार की सैक्टर 9-11 निवासी सुमन श्योराण को जननायक पार्टी की हिसार महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुमन श्योराण ने अपनी नियुक्ति पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि  पार्टी ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर वे खरा उतरेंगी और वे पार्टी संगठन की मजबूती के पूरी मेहनत और निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि जिले के हर गांव में जाकर चौ. दुष्यंत चौटाला द्वारा सरकार में रहते हुए जो जन हितैषी कार्य करवाए गए उनका प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इसके साथ ही श्रीमती नैना चौटाला के हर गांव में महिलाओं के कार्यक्रम आयोजित करवाए जाएंगे और अधिक से अधिक महिलाओं को जन नायक जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।  ज्ञात रहे कि सुमन श्योराण हिसार संघर्ष के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण की धर्मपत्नी हैं तथा वे हिसार से पार्षद का चुनाव लड़ चुकी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button