हिसार

सुप्रीया यादव नेशनल एक्सिलेंस अवार्ड-2025 से सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर मिला अवार्ड

एंटिक ट्रुथ | हिसार

सेल्फ डिफेंस स्पोट्र्स सोसायटी द्वारा हिसार के गवर्नमैंट कॉलेज में थर्ड नेशनल एक्सिलेंस अवार्ड-2025 का आयोजन किया गया जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर शिक्षिका सुप्रीया यादव को नेशनल एक्सिलेंस अवार्ड-2025 से नवाजा गया। संस्था अध्यक्ष रोहतास कुमार ने उन्हें अवार्ड व प्रशस्ति पत्र दिया। सुप्रीया यादव पिछले 16 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में अपना उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं तथा साईंस विंग के नाम से उनकी अकेडमी है जिसके माध्यम से वे बच्चों को पूर्णत: समर्पण भाव से शिक्षित कर रही हैं। इसके साथ ही वे गरीब बच्चों को फ्री में शिक्षा करती हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें सेल्फ डिफेंस स्पोर्ट्स सोसाइटी द्वारा नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया है, जो इस क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को दर्शाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button