स्वामी विवेकानन्द आश्रम हिसार ने स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित की इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता
ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ शीतल व अशोक हुड्डा प्रतिभागियों को पुरस्कार देते हुए।

स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद आश्रम ट्रस्ट द्वारा स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में एक इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं पर आधारित थी। यह हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की गई जिसमें हिसार के 12 स्कूलों के विद्यार्थियों ने चार कैटेगरीज में बढ़-चढ़ भाग लिया। जूनियर हिंदी केटेगरी में स्मॉल वंडर स्कूल की अनवी ने प्रथम, डी पी एस स्कूल की वंशिका ने द्वितीय, मोगा देवी मिंडा मेमोरियल की ईशाली ने तृतीया, पैलेडियम स्कूल की हीरत ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
सीनियर हिंदी कैटेगरी मोगा देवी मिंडा मेमोरियल स्कूल के राजन ने प्रथम, स्मॉल वंडर पब्लिक स्कूल की वैभवी ने द्वितीय, कॉसमॉस की नैंसी ने तृतीय व पैलेडियम की वान्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। जूनियर इंग्लिश कैटेगरी में डीपीएस की शैलेशी ने प्रथम, विजडम स्कूल की आर्शिया ने द्वितीय, होली चाइल्ड की सृष्टि ने तृतीया व पैलेडियम की उनैशा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सीनियर इंग्लिश कैटेगरी में इंडस आर पी एस की याहवी ने प्रथम, मोगा देवी मिंडा मेमोरियल स्कूल के पवन ने द्वितीय, स्मॉल वंडर की खुशी ने तृतीय व डी पी एस स्कूल की रक्षिता ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता की रोलिंग ट्रॉफी ओवरऑल विजेता रहे स्मॉल वंडर स्कूल ने प्राप्त की।
मुख्य अतिथि के रुप में पधारे हवलदार कश्मीर सिवाच ने विजेताओं को ट्रॉफी और स्वामी विवेकानंद जी की किताबें देकर सम्मानित किया व स्वामी विवेकानंद आश्रम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। क्रॉस एंड क्लाइंब एकेडमी के डायरेक्टर अशोक हुड्डा ने कार्यक्रम में पधारकर राष्ट्रीय युवा दिवस की शोभा बढ़ाई।



