हिसार

शिष्यों द्वारा शिक्षक की हत्या, बेहद शर्मनाक : अनिल शर्मा सातरोडिय़ा

छात्रों का अपराध अक्षम्य, फांसी की सजा मिले : सातरोडिय़ा

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अनिल शर्मा सातरोडिय़ा अध्यक्ष एमआईएस पोर्टल पंजीकृत प्राइवेट स्कूल संघ ने बास बादशाहपुर गांव के करतार मेमोरिन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक एवं स्कूल प्रिंसिपल जगबीर सिंह की उसी स्कूल में पढऩे वाले दो छात्रों द्वारा चाकू घोंप कर हत्या करने को निदंनीय, शर्मनाक घटना बताते हुए इस पर भारी रोष जताया।
उन्होंने इस घटना में प्रिंसिपल जगबीर सिंह की मृत्यु पर दु:ख जताते हुए कहा कि कल एक स्कूल संचालक की छात्रों द्वारा हत्या कर दी गई लेकिन सरकार खामोश है। उन्होंने हरियाणा सरकार के माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय शिक्षा मंत्री से सवाल करते हुए पूछा कि यदि यही घटना स्कूल में किसी छात्र के साथ हो जाती, क्या तब भी सरकार ऐसे ही खामोश रहती। जाने अनजाने में जब किसी स्कूल बस से दुर्घटना हो जाती है तब सरकार एवं प्रशासनिक अधिकारी सबसे पहले स्कूल संचालक पर कार्यवाही करते हैं, जबकि वह घटना स्थल पर मौजूद भी नहीं होता, लेकिन आज इसे एक सामान्य हत्या के रूप में लेते हुए सभी चुप हैं जबकि यह एक संगीन और बड़ी घटना है।
अनिल शर्मा सातरोडिय़ा ने कहा कि इस घटना ने सभी स्कूल संचालकों एवं शिक्षकों को सदमे में डाल दिया है। इन छात्रों का अपराध अक्षम्य है इसलिए सरकार से मांग करते हैं कि इन दोनों छात्रों पर मुकदमा दर्ज करते हुए इन्हें फांसी की सजा दिलवाई जाए ताकि वह समाज में एक सबक बने। इन्हें ही नहीं बल्कि इनके माता-पिता को भी गिरफ्तार किया जाए ताकि स्कूल संचालक जगबीर सिंह के परिवार को न्याय मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button