हिसार

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने आयोजित किया नि:शुल्क चिकित्सा व स्वास्थ्य जांच शिविर

125 लोगों ने उठाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ

एंटिक ट्रुथ | हिसार

तेरापंथ समाज की संस्था तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, हिसार (टीपीएफ हिसार) द्वारा जैन औषधालय, हिसार में एक नि:शुल्क चिकित्सा व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को मुफ्त में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना तथा आमजन को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में लगभग 125 लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच और डॉक्टर से परामर्श की सुविधाओं का लाभ उठाया और मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर में आये हुए लोगों ने आंखों के विशेषज्ञ, सामान्य चिकित्सक, दंत चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट और आयुर्वेदिक डॉक्टरों से नि:शुल्क परामर्श लिया और रक्त एवं शुगर जांच भी कराई।
इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में रजनीश गर्ग (मुख्य अभियंता, डीएचबीवीएन, हिसार) उपस्थित रहे और उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ समाज ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है और ऐसे शिविर आमजन को अपने स्वास्थय के प्रति जागरूक करते हैं। उन्होंने टीपीएफ हिसार को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में जब सब अपनी चिंताओं में व्यस्त है वहां प्रोफेशनल फोरम द्वारा आमजन के हित की बात सोचना एक अच्छी पहल है।
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम, हिसार के अध्यक्ष हितेश जैन ने बताया कि तेरापंथ प्रोफेशनल के लगभग 12,000 सदस्य अपनी विशेषज्ञता, ज्ञान और वित्तीय सहायता के माध्यम से जरूरतमंदों की मुख्यतया स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में पूरे भारतवर्ष में मदद कर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके अलावा जरुरतमंद बच्चों को अनुभवी शिक्षकों एवं अन्य लोगो को डॉक्टरों, वकील, सीए आदि से मुफ्त सलाह दिलवाने का कार्य भी किया जाता है। हितेश जैन ने श्री दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष सीए संजीव जैन व उनकी टीम का इस शिविर के आयोजन में सहयोग करने के लिये धन्यवाद किया। इस अवसर पर एडवोकेट कुलदीप जैन (अध्यक्ष टैक्स बार एसोसिएशन, हिसार), एडवोकेट संजय जैन एवं श्रीमती सुधा जैन जी ने अपने विचार रखें।
नि:शुल्क शिविर में मुख्य रूप से वीके सिंगला (रिटायर्ड चीफ इंजीनियर, डीएचबीवीएन), सीए अजय गोयल आईसीएआई हिसार, कमल जैन (सचिव तेरापंथी सभा हिसार), गौरव जैन (उपाध्यक्ष, तेरापंथी सभा हिसार) विनय जैन, राजकुमार जैन, सविता जैन, सुमन जैन, कुसुम जैन, एडवोकेट गरिमा जैन, सीए सौरभ जैन, गौरव जैन, ऋषभ जैन व कार्तिक जैन आदि ने कार्यक्रम में भाग लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button