भारत के मुख्य न्यायाधीश माननीय सूर्यकांत शर्मा का हिसार में आगमन खुशी व गर्व का विषय
भारत के मुख्य न्यायाधीश माननीय सूर्यकांत शर्मा का हिसार में आगमन व उनका अभिनंदन समारोह आयोजित होना हर्ष एवं गर्व का विषय है। यह बात श्री बालाजी मोटर ड्राइविंग स्कूल के संचालक एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कौशिक ने कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा के छोटे गांव पेटवाड़ से भारत की न्यायपालिका के सर्वोच्च पद तक पहुंचने वाले सूर्यकांत शर्मा हिसार व हरियाणा की शान हैं। उन्होंने अपने कानूनी सफर की शुरूआत भी हिसार न्यायालय से ही की थी। उनके आगमन से उनके पैतृक गांव पेटवाड़ सहित पूरे हिसार एवं ब्राह्मण समाज में खुशी का माहौल है। संजीव कौशिक ने कहा कि उन्होंने न केवल हिसार व हरियाणा का नाम पूरे देश में रोशन किया है बल्कि ब्राह्मण समाज को भी गौरव प्रदान किया है। संजीव कौशिक ने माननीय सूर्यकांत शर्मा के हिसार आगमन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हिसार में उनका हृदयपूर्वक है जाएगा और समाज के अनेक लोग इस अभिनंदन समारोह में शामिल होंगे।



