हिसार

तालाब सौंदर्यकरण का टेंडर होने पर समिति ने जताया कैबिनेट मंत्री का आभार

जरूरमंद महिलाओं को शॉल वितरित कर सुरेन्द्र कुमार ने मनाया मकर सक्रांति पर्व

एंटिक ट्रुथ | हिसार

आजाद नगर सुधार समिति के प्रधान सुरेन्द्र कुमार ने स्थानीय आजाद नगर की चन्द्रलोक कालोनी, न्यू गीता कालोनी, शास्त्री नगर, गंगवा बस्ती में निजी कोष से मकर सक्रांति के अवसर पर जरूरमंदों को उनके आशीयाने पर जाकर शॉल एवं गर्म चद्दर वितरित कर उन्हें मकर सक्रांति पर्व की बधाई दी।  इस दौरान रजत पारासर भी मौजूद थे। सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि हर बार की तरह इस बार भी मकर सक्रांति के अवसर पर उन्होंने सामाजिक कार्यक्रम की कड़ी में जरूरतमंदों को अपनी ओर से कुछ मदद पहुंचाने का प्रयास किया है।
सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि आजाद नगर सुधार समिति आजाद नगर के विकास के प्रति निरंतर संघर्षरत है। आजाद नगर में तालाब के सौंदर्यकरण का टेंडर करवाने पर उन्होंने कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा एवं पूर्व मेयर गौतम सरदाना का आभार जताया। सुरेन्द्र कुमार ने रणबीर गंगवा द्वारा आजाद नगर वासियों से किए गए अन्य वादों को भी पूरा करवाने की मांग की, जिसमें आजाद नगर में अर्बन हेल्थ सेंटर बनवाने, आजाद नगर में खेल स्टेडियम बनवाने, नहर से लेकर गंगवा बाईपास तक रोड बनवाने तथा आजाद नगर वासियों के लिए स्थायी रेहड़ी मार्केट बनवाना आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि मंत्री रणबीर गंगवा उपरोक्त मांगों को भी जल्द से जल्द सिरे चढ़ाने का कार्य कर करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button