हिसारखेल जगत

गोल्फ कोर्स की मैंबरशिप रद्द किए जाने व हिसार में पुन: गोल्फ कोर्स की स्थापना को लेकर मुख्यमंत्री से मिलेगी गोल्फ एसोसिएशन हिसार की समिति

गोल्फ कोर्स की जमीन एयरपोर्ट में आने के बाद प्रशासन द्वारा गोल्फ कोर्स के मैंबर्स की सदस्यता को गैर कानूनी ढंग से किया गया रद्द

एंटिक ट्रुथ | हिसार

गोल्फ एसोसिएशन, हिसार की बैठक जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हिसार के जिमखाना क्लब में संपन्न हुई। इस बैठक में एच.ए.पी. गोल्फ कोर्स की पुन: स्थापना हेतु मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने के लिए उपाध्यक्ष प्रदीप सर्राफ की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया। वहीं एच.ए.पी. गोल्फ कोर्स की सदस्यता रद्द करने के मुद्दे को हल करवाने व गोल्फ के प्रोत्साहन एवं उत्थान के लिए नरेंद्र बंसल की अध्यक्षता में एक अन्य समिति गठित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह ने बताया कि हिसार के एचएपी तृतीय वाहिनी स्थित गोल्फ कोर्स के शहर के अति प्रतिष्ठित व्यापारी, वकील, डॉक्टर, सीए आदि लगभग 300 मैंबर्स हैं जिनसे 10 हजार रुपये से 1 लाख 20 हजार रुपये तक मैंबरशिप फीस वसूली गई लेकिन गोल्फ कोर्स के एयरपोर्ट की सीमा में आने के बाद प्रशासन द्वारा बिना बताए गैर कानूनी ढंग से गोल्फ कोर्स की सदस्यता रद्द कर दी गई जबकि इसके संविधान में न तो सदस्यता रद्द की जा सकती है औ न ही ट्रांस्फर की जा सकती है। लाखों रुपये की मैंबरशिप फीस देन के बाद गोल्फ कोर्स को हटाने से शहर के गोल्फ प्रेमियों में निराशा है। गोल्फ कोर्स की सदस्यता को पुन: बहाल करने व हिसार पुन: गोल्फ कोर्स की स्थापना के लिए गोल्फ एसोसिएशन रजिस्टर्ड का गठन किया गया। लगातार 5 वर्ष से एसोसिएशन इसके लिए प्रयासरत्त है और इसके लिए गोल्फ एसोसिएशन के सदस्य समय-समय पर हिसार के जिला उपायुक्त, आई.जी., डी.आई.जी, एचएपी तृतीय वाहिनी के आदेशक, हिसार के विधायक, सांसद,  पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री, डीजीपी, आईजीपी, एडीजीपी से मिल चुके हैं लेकिन अभी तक केवल फाइलों में भूमि आवंटन का मामला चल रहा है। इसी को लेकर बैठक कर समिति गठित की गई। अब मुख्यमंत्री से मिलकर हिसार में गोल्फ कोर्स की स्थापना व गोल्फ गोर्स के मैंबर्स की सदस्यता को बहाल करने की मांग उनके समक्ष रखी जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से प्रधान सतेन्द्र सिंह के अलावा महासचिव बलराज तक्षक, उपाध्यक्ष प्रदीप सर्राफ, संयुक्त सचिव वजीर सिंह, तकनीकी सलाहकार डॉ. पाल सिंह, कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र बंसल और मोहित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button