खेल जगतफैशनलाइफस्टाइल

3 अगस्त को हिसार में आयोजित होगा अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन का विशाल तीज महोत्सव

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अखिल भारतीय महिला अग्रवाल सम्मेलन, हरियाणा प्रदेश महामंत्री अनिता जैन व हिसार जिला अध्यक्ष एकता गर्ग और जिला महामंत्री अनु गोयल के नेतृत्व में आगामी 3 अगस्त को हिसार के मिडटाउन ग्रैंड में एक विशाल तीज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में पूरे प्रदेश की महिलाओं का सक्रिय सहयोग रहेगा। इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण मां-बेटी की मनमोहन प्रस्तुतियाँ होंगी। इसके अतिरिक्त, महोत्सव में विभिन्न सामाजिक सुधार कार्यक्रमों का भी समावेश किया जाएगा, जिससे महिलाओं को जागरूक और सशक्त बनाया जा सके।
प्रदेश महिला महामंत्री अनिता जैन ने बताया कि यह महोत्सव महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करेगा जहां वे अपनी कला और संस्कृति को प्रस्तुत कर सकेंगी और साथ ही समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित होंगी। हम पूरे प्रदेश की महिलाओं से इस महोत्सव में भाग लेने का आग्रह करते हैं। उन्होंने बताया कि यह आयोजन महिलाओं के सामाजिक और सांस्कृतिक विकास में एक महत्वपूर्ण कदम होगा और इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में गुंजन, पूजा, प्रेम, किरण, अंजू, मंजू, रिद्धि, नीलम, सुमन, मीनू, अनामिका, मंजू, शिल्पा, पूनम, सोनू, श्वेता, कविता सहित अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की अन्य सदस्य उपस्थित रहेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button