एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी स्वीपर्स यूनियन की नई कार्यकारिणी ने बैठकर कर कर्मचारियों की मांगों संबंधी नया मांगपत्र किया तैयार
एंटिक ट्रुथ | हिसार
आज एग्रीकल्चर युनिवर्सिटी स्वीपर्स यूनियन हिसार के प्रधान सुभाष लोट की अध्यक्षता में नव निर्वाचित कार्यकारिणी की एक आवश्यक मीटिंग हुई जिसमें महासचिव जोगिन्द्र सिंह ने पूर्व प्रधान कालू राम जो कर्मचारी विरोधी कार्य का रहे हैं जैसे यूनियन के सभी पदाधिकारी पूरे समय 8 घंटों के लिए कर्मचारी लगवाना चाहते हैं पर कालू राम कर्मचारियों को 4 घंटे लगवाने पर अड़े हुए हैं। आज बैठक में सर्व सम्मति से फैसला लिया गया कि नया मांग पत्र बनाकर कर्मचारियों की मांगों को वी.सी. साहब को सांैपा जाएगा।
जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि नए मांग पत्र में 10वीं व 12वीं पास सफाई कर्मचारियों की थ्री क्लास की प्रमोशन दी जाए। कम से कम 100 सफाई कर्मचारी पूरे समय लगावाए जाएं। मैट्रिक व 12वीं पास मेटों की अगली प्रमोशन की जाए। एचकेआरएन पर लगे हुए सफाई कर्मचारियों का अनुभव तुरंत प्रभाव से लगाया जाए। एचकेआरएन के तहत लगे कर्मचारियों को एलटीसी से गेहूं के पैसे और त्यौहारों पर लोन दिया जाता है वह भी नगर निगम की तर्ज पर लागू किया जाए। एचएयू के अस्पताल से कर्मचारियों को इलाज व दवा की सुविधा दिलवाई जाए आदि मांगें शामिल हैं।
सभा में फैसला लिया गया कि पूर्व प्रधान कालू राम ने जिन सफाई कर्मचारियों को यूनियन से बर्खास्त किया है वह सरासर गलत है। सभा के संविधान अनुसार सभा के पदाधिकारियों को आम सभा से पास करवाकर इस तरह का फैसला लिया जाता है जबकि कालूराम अपनी मनमर्जी से ऐसा कर रहे हैं जो कि सरासर गलत है। आम सभा में जो चुनाव का सयम होता है उतने ही समय के लिए पदाधिकारियों को बर्खास्त किया जा सकता है व अपनी बनाई गई कार्यकारिणी को ही बर्खास्त कर सकता है वह भी उन पर कर्मचारी व यूनियन विराध्ेाी कार्यवाही साबित होने पर आम सफाई कर्मचारी को नहीं निकाल सकता। इस प्रकार कालू राम द्वारा लिए गए फैसले का कोई औचित्य व आधार नहीं है।