हरियाणा

भाजपा सरकार के प्रति लोगों में है भारी रोष : बृजलाल बहबलपुरिया

बहबलपुरिया ने अग्रोहा में चलाया जन संपर्क अभियान

एंटिक ट्रुथ | हिसार

पूरे प्रदेश में वर्तमान भाजपा की सरकार से लोग बुरी तरह परेशान हैं। हलके में मैंने जहां का भी दौरा किया वहीं लोगों में इस सरकार के प्रति भारी रोष देखने को मिला है। भाजपा ने बेरोजगारी, गरीबी, भ्रष्टाचार, झूठ व नफरत फैलाकार प्रदेश के हालात खराब करने का काम किया है। यह बात जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बृजलाल बहबलपुरिया ने उकलाना हलके के अग्रोहा में जन संपर्क अभियान के दौरान कही। अग्रोहा में अनेक जगह बृजलाल बहबलपुरिया को फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया व कई जगह उनके सम्मान में जलपान के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बृजलाल बहबलपुरिया ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अब प्रदेश की जनता की दु:ख तकलीफों के 2-3 महीने ही रह गए हैं क्योंकि भाजपा सरकार अब चंद दिनों की महमान है और विधानसभा चुनाव के बाद हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लोगों को भाजपा की तानाशही से मुक्ति मिलेगी। आज प्रदेश का किसान भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण बर्बादी के कगार पर है। बदमाशों ने व्यापारियों का व्यापार करना मुश्किल कर दिया है क्योंकि आए दिन उनसे भारी-भरकम फिरौतियां मांगी जा रही है। कर्मचारी अपनी मांगों के लिए धरने-प्रदर्शन कर रहे हैं। काबिल युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। प्रतियोगी परीक्षा हो या भर्ती की परीक्षा सभी के पेपर लीक हो रहे हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है ऐसा लग रहा है जैसे सब कुछ राम भरोसे चल रहा है। प्रदेश के ऐसे हालातों में बदलाव के लिए इस बार आप लोगों को कांग्रेस का सुशासन प्रदेश में लाना है। उन्होंने कहा कि उकलाना क्षेत्र की गिनती आज भी अति पिछड़े क्षेत्रों में होती है। साढ़े 9 वर्षों तक सरकार व सत्ता में रहने के बाद भी यहां के विधायक ने हलके की कोई सुध नहीं ली और लोग आज भी मूलभूत सुविधओं से वंचित हैं।
इस मौके पर आत्माराम सरपंच, परमजीत जाखड़, अनूप गोदारा, सतबीर चौहान, दलीप चौहान, जोगिंद्र सोलंकी, सुरेश सोलंकी, सुभाष भाटी, सुरेंद्र भाटी, समुन्द्र चौहान, करतार चौहान, विजय सोनी, औम चौहान, विनोद चौहान रोहतास कुमार, सोनू सोनी, राजेंद्र मेला व भूप मंूड आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button