राजनीति

दिल्ली में आयोजित कांग्रेस ओबीसी नेतृत्व के भागीदारी न्याय महासम्मेलन में हरियाणा से हजारों की संख्या में पहुंचेंगे ओबीसी व पिछड़ा वर्ग के लोग : लाल बहादुर खोवाल

राहुल गांधी जातिगत हिस्सेदारी की बात करने वाले देश के पहले नेता : खोवाल

एंटिक ट्रुथ | हिसार

शोषित, वंचित, जरूरतमंद, पिछड़ा वर्ग के हकों की आवाज बुलंद करने के लिए ‘कांग्रेस ओबीसी नेतृत्व का भागीदारी न्याय महासम्मेलन’ आगामी 25 जुलाई को प्रात: 10 बजे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। लाल बहादुर खोवाल एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट एवं पीसीसी डेलीगेट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस महासम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित संबोधित करेंगे। एआईसीसी ओबीसी डिपार्टमेंट के चेयरमैन डॉ. अनिल जयहिंद के दिशा-निर्देशन में होने जा रहे महासम्मेलन में पूरे हरियाणा से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे।
लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश की आजादी के बाद पहले ऐसा कांग्रेस नेता हैं जिन्होंने पहली बार देश में जातिगत हिस्सेदारी की पैरवी की है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी सुनिश्चित हो और इसके लिए जातीय जनगणना होनी चाहिए। राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट के इंदिरा साहनी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया के केस में 50 प्रतिशत आरक्षण की लगाई गई सीमा को हटा कर आरक्षण की सीमा बढ़ाएंगे की बात कहने वाले पहले कांग्रेस नेता है, इसलिए ओबीसी एवं पिछड़ा वर्ग अधिक से अधिक संख्या में इस महासम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करे।
खोवाल ने कहा कि राहुल गांधी बार-बार भारत की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों, उच्च श्रेणी के सिविल सेवकों, मीडिया प्राधिकरणों और कॉरपोरेट क्षेत्र में ओबीसी की अनुपस्थिति की ओर इशारा करते रहे हैं। राहुल गांधी दृढ़ता से मानते हैं कि महात्मा फुले, महात्मा गांधी, नेहरूजी और बाबासाहेब के सपनों को साकार करने के लिए उच्चतम प्राधिकारी पदों पर ओबीसी वर्ग की उपस्थिति अनिवार्य है। कांग्रेस पार्टी हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। आज हमें हाशिए पर खड़े वर्गों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए एकजुट होकर लडऩा होगा। इसी को लेकर इस ओबीसी नेतृत्व का भागीदारी न्याय महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
एडवोकेट खोवाल ने पिछड़ा वर्ग से संबंधित सभी लोगों से आग्रह है कि इस न्याय महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी हिस्सेदारी दें। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में भाग लेने के लिए पार्टी द्वारा निर्धारित किया गया प्रफोर्मा भरना अनिवार्य है इसलिए सभी लोग यह प्रफोर्मा भरकर 25 जुलाई से पहले दिल्ली पहुंचना सुनिश्चित करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button