विश्वास स्कूल में तीन दिवसीय ‘कविता सुनाओ’ प्रतियोगिता आयोजित
बच्चों ने रंग-बिरंगी कविताओं के माध्यम से अपनी भावनाओं को किया व्यक्त

एंटिक ट्रुथ | हिसार
अर्बन इस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फाऊंडेशनल स्टेज (कक्षा नर्सरी से दूसरी) के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेज़ी व हिंदी ‘कविता सुनाओ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता 20 जनवरी से 23 जनवरी के बीच आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों की अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास और साहित्य के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करना था। इस प्रतियोगिता में फाऊंडेशनल स्टेज के लगभग सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने रंग-बिरंगी कविताओं के माध्यम से अपनी भावनाओं और कल्पनाओं को व्यक्त किया। उनकी मासूम आवाजों और प्रस्तुतीकरण ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
इस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी की हिमांशी ने प्रथम, लेखिका ने, द्वितीय, आरव ने तृतीय तथा वहींं एल. के. जी. के प्रियांश ने प्रथम, अन्विका ने द्वितीय, काम्या ने तृतीय स्थान एवम यू. के. जी. के उज्ज्वल ने प्रथम, आयुषी ने द्वितीय तथा दीपांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पहली कक्षा की रुहिका ने प्रथम, हिमांश भामा ने द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा दूसरी के आदित्य ने प्रथम, यशिका ने द्वितीय कुंज गोयल ने तृतीय तथा अहाना ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीनियर कोऑर्डिनेटर कविता चांदना, जूनियर कोऑर्डिनेटर रीतिका मलिक तथा अंग्रेजी अध्यापिका मीना राणा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय द्वारा समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि विद्यार्थियों की बौद्धिक व सृजनात्मक क्षमता का विकास किया जा सके।



