हिसार

गांव आर्य नगर में तिरंगा यात्रा निकाली, महिलाओं ने गाए देशभक्ति के गीत

एंटिक ट्रुथ | हिसार

ग्राम पंचायत आर्य नगर द्वारा रविवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सभी ग्राम पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा में ग्रामवासी, ग्राम पंचायत आर्य नगर के पंच, ब्लॉक समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य,  सरपंच रतन सिंह, ग्राम सचिव लेखराज व गांव के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा गांव की गलियों से होते हुए सीनियर सेकेंडरी स्कूल आर्य नगर में जाकर संपन्न हुई जहां देश के शहीदों को याद कर नमन व उनकी कुर्बानियों को याद किया गया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हर घर अभियान के प्रति ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से गांव की महिलाओं ने देश भक्ति के गीत गाते हुए समस्त आर्य नगर को भावुक कर दिया। समस्त पंचायत व ग्रामवासियों द्वारा गांव को नशा मुक्त करने की शपथ ली गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button