हरियाणाफिटनेस

अखिल भारतीय सेवा संघ के पौधारोपण अभियान का हुआ शुभारंभ

हर नागरिक को पौधारोपण करके पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए : विनोद गोयल

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अखिल भारतीय सेवा संघ हिसार शाखा के तत्वावधान में अध्यक्ष विनोद गोयल की अध्यक्षता में आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय जिला जेल में मुख्य अध्यापक विजय बालान के मार्गदर्शन में बच्चों के साथ वन महोत्सव अभियान के अंतर्गत फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। यह जानकारी देते हुए प्रांतीय मीडिया सह प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को बिस्कुट, नींबू पानी एवं फल वितरित किए गए।
इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद गोयल ने कहा कि वर्तमान समय में हमारा प्राकृतिक संतुलन काफी बिगड़ चुका है जिसका मुख्य कारण पेड़ों की कटाई, प्राकृतिक संसाधानों का अत्याधिक दोहन है। यह संतुलन तभी सही रह सकता है जब हम अधिक से अधिक पेड़ लगाएं। हर व्यक्ति की जिम्मेवारी है कि वह अपने जीवन में कम से कम एक पौधे जरूर लगाए और उसका पालन-पोषण कर उसे पेड़ बनाए। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि मानसून का सीजन शुरू हो चुका है इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर हमारी पृथ्वी को हरा-भरा व सुंदर बनाने में अपना योगदान दें। हर नागरिक को अपने जीवन में पौधा लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण की रक्षा हो सके।
इस अवसर पर अखिल भारती सेवा संघ के मुख्य रूप से अध्यक्ष विनोद गोयल, सचिव संजीव राजपाल, कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग, संरक्षक संजय सेहरा, उपाध्यक्ष रंजीव राजपाल, विनोद वर्मा, संगठन  मंत्री विनोद सोनी, सह सचिव सतीश भुटानी, प्रांतीय मिडिया सह प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष नरेन्द्र ढल, यशपाल खेड़ा, प्रचार सचिव अजय ग्रोवर, राजेंद्र मेहता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button