विश्वास सीनियर सैकेंडरी स्कूल में दो दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यशालाएं आयोजित
क्लासरूम मैनेजमेंट एवं लाइफ स्किल पर केन्द्रित थीं कार्यशालाएं

एंटिक ट्रुथ | हिसार
अर्बन इस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीबीएसई की इन-हाउस प्रशिक्षण श्रृंखला के अंतर्गत शिक्षकों के लिए दो दिवसीय महत्वपूर्ण कार्यशालाएं आयोजित की गईं। 25 जून को क्लासरूम मैनेजमेंट विषयक सत्र हुआ तथा 30 जून को लाइफ स्किल पर केन्द्रित प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। दोनों कार्यशालाएँ सीबीएसई की अनुभवी रिसोर्स पर्सन श्रीमती प्रवीन भाटिया ने अत्यन्त रूचिकर एवं सहभागिता पूर्ण शैली में संचालित कीं। प्रथम दिन के सत्र में प्रवीन भाटिया ने प्रभावी कक्षा नियोजन, सकारात्मक अनुशासन, विविध आकलन-तकनीकों तथा छात्र केन्द्रित शिक्षण दृष्टिकोण पर विस्तार से प्रकाश डाला। समूह गतिविधियों तथा केस स्टडी के माध्यम से शिक्षकों ने नई रणनीतियां सीखीं और उन्हें अपनी कक्षाओं में लागू करने के व्यावहारिक उपाय खोजे। द्वितीय दिन की लाइफ स्किल कार्यशाला में प्रतिभागियों ने समस्या समाधान, निर्णय निर्णाण, प्रभावी संप्रेषण, भावनात्मक बुद्धि तथा टीम वर्क जैसी 21वीं सदी की आवश्यक दक्षताओं पर अभ्यास किया। ‘रोल‑प्ले’, ‘माइंड मैप’ जैसी जीवन्त गतिविधियों ने सत्र को सरस एवं उपयोगी बनाया।
विद्यालय प्रधानाचार्य ने प्रवीन भाटिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी प्रशिक्षण कार्यशालाएं शिक्षकों की पेशेवर अनवरत विकास यात्रा को गति देती हैं और विद्यार्थियों के सीखने के अनुभव को समृद्ध बनाती हैं। कार्यशाला समापन पर सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण‑पत्र प्रदान किए गए।



