हरियाणा

भव्य बिश्नोई के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा ने उचाना में निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

एंटिक ट्रुथ | उचाना

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा उचाना में तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहर के पालवां बस स्टैंड से शुरू होकर यात्रा लितानी रोड अंडरपास के पास स्थित बाला जी धाम पर पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यात्रा के चलते बाजारों में जाम लग गया। हाथों में तिरंगा लिए लोग यात्रा में शामिल हुए। युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई ने कहा कि लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है। आजादी के महोत्सव को मनाते हुए भाजपा के युवा मोर्चा द्वारा यात्रा अभियान का आयोजन हो रहा है। हरियाणा प्रदेश के युवा मोर्चा का प्रभारी होने के नाते कई हलकों, जिलों में शामिल हो रहा हॅॅंू। बिश्नोई ने कहा कि लोकसभा में भी कहा जा रहा था कि कांग्रेस पार्टी केंद्र में सरकार बनाएगी, लेकिन वो 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके विधानसभा चुनाव में मेरे को यकीन है कि जिस तरह से देश, प्रदेश में ईमानदारी, पारदर्शिता से काम हुआ है उन सभी चीजों को देखते हुए तीसरी बार भी भाजपा सत्ता में आएगी।
भव्य बिश्नोई ने कहा कि अलग-अलग चीजे हंै युवाओं के मुद्दे अलग होते है, महिलाओं के मुद्दे अलग होते हंै। जब से मैं विधायक बना जो काम लेकर खुद के हलके एव दूसरे हलकों को लेकर गया सभी काम बने। जो-जो जायज काम पहले मनोहर लाल जी के पास अब नायब सिंह सैनी के पास लेकर जाता हूं हाथों हाथ उन पर कार्यवाही होती है। जब से नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की कमान संभाली है देर रात तक लोगों की समस्याओं का समाधान भी कर रहे है। आए दिन ऐसी-ऐसी घोषणाएं कर रह है वो सरपंचों की बात हो या कर्मचारियों के लिए नई-कई घोषणाएं कर जनता के दिलों में जगह बना रहे है।  भव्य ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का प्रयास है। हर घर तिरंगा अभियान देश की आन बान शान के लिए कुर्बान होने वालों को नमन करने का मौका देता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। घर-घर तिरंगा लहराकर हमें स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन की भवना को सुनिश्चित करना चाहिए। भव्य ने कहा कि तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित और राष्ट्र सेवा की भावना को बताता है, इसलिए हमारा फर्ज है कि हम तिरंगे की आन बान शान के लिए किसी भी प्रकार का समझौता न करें। उन्होंने कहा तिरंगा हमें जोडऩा सिखाता है, एक दूसरे के साथ मिलकर आगे बढऩा सिखाता है। उचाना में विशाल तिरंगा यात्रा में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बड़ी तादाद शामिल रही। आम लोगों का भी उत्साह देखते बना।
इस दौरान जिला प्रधान तेजेन्द्र ढुल, युवा मोर्चा के जिला प्रधान गौरव भारद्वाज देवेन्द्र अत्री, पंकज शर्मा, मनोज टोहाना, प्रमोद पाहलवा, दीपक बुडैण, संजय कहसून, नरेश सोंगरी, दलबीर जांगड़ा, नरेन्द्र बाता, साहिल, राममेहर मखंड आदि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button