हिसार

विश्वास सी.सै. स्कूल में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस

एंटिक ट्रुथ | हिसार

रविवार को अर्बन एस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे संविधान और गणतंत्र की महता को समझाना और राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ।  कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस के समारोह में बढ़-चढक़र भाग लिया। विद्यार्थियों ने अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटकों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने संविधान निर्माण और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों की भूमिका को एक नाटक के माध्यम से बड़े ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विभिन्न शिक्षकों ने भी अपने भाषण व कविताओं के माध्यम से गणतंत्र दिवस की महता पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य महोदय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को गणतंत्र की महत्ता समझाई और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विश्वास एजुकेशन बोर्ड की तरफ से सबको प्रसाद वितरित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button