विश्वास सी.सै. स्कूल में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, राष्ट्रध्वज फहराया गया
स्कूल प्रिंसिपल दिनेश चन्द्र सेमवाल गणतंत्रत दिवस के अवसर पर स्कूल परिसर में राष्ट्रध्वज फहराते हुए।

अर्बन एस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लासपूर्वक बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमारे संविधान और गणतंत्र की महता को समझाना और राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था। समारोह की शुरुआत विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने गणतंत्र दिवस के समारोह में बढ़-चढक़र भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटकों ने सभी का मन मोह लिया। विभिन्न शिक्षकों ने भी अपने भाषण व कविताओं के माध्यम से गणतंत्र दिवस की महता पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य महोदय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को गणतंत्र की महत्ता समझाई और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों और आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विश्वास फाउंडेशन की तरफ से सबको प्रसाद वितरित किया गया।



