हिसार

विश्वास सी.सै. सैकेंडरी स्कूल में बाल मनोविज्ञान पर कार्यशाला का आयोजन

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अर्बन इस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को बाल मनोविज्ञान पर एक विशेष  कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों और छात्रों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने और बच्चों के मानसिक विकास को समझने में सहायता करना था। इस कार्यशाला में मोटिवेशनल स्पीकर साहिल तनेजा ने मुख्य वक्ता के रूप में बाल मनोविज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों की मानसिक समस्याओं, उनकी भावनात्मक जरूरतों और पढ़ाई के दौरान होने वाले तनाव को समझने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। कार्यशाला में सभी शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और Photo Workshop 1विशेषज्ञ से अपने सवालों के उत्तर प्राप्त किए। चर्चा के दौरान बच्चों में सकारात्मक सोच विकसित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के तरीकों पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालय प्राचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल ने  कार्यशाला की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को समझना और उन्हें स्वस्थ वातावरण प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है और ऐसी कार्यशालाएं शिक्षकों को सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button