
एंटिक ट्रुथ | हिसार
मंगलवार को अर्बन इस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य तथा मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में सोलो डांस, योगा इवेंट, ड्यूट डांस, स्टैंडअप कॉमेडी आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई। संत नगर स्थित विश्वास स्कूल की प्राचार्या सोनिया पटियाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सोलो डांस में कक्षा पहली व दूसरी से निहारिका ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय तथा प्रणव ने तृतीय स्थान व कक्षा तीसरी से पांचवी में पलक ने प्रथम, इशिका ने द्वितीय, तथा अनन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ड्यूट डांस में कक्षा पहली व दूसरी से नक्श और नव्या ने प्रथम विवेक और दिव्यांशी ने द्वितीय तथा मनप्रीत और अंशिका ने तृतीय तथा कक्षा तीसरी से पांचवी में आन्या व कृतिका ने प्रथम टिस्या व वंशिका ने द्वितीय तथा पूर्वी व तक्षिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
योग इवेंट में कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों में (ध्रुव पहली कक्षा) ने प्रथम, गुंजन ने द्वितीय तथा (ध्रुव तीसरी कक्षा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉमेडी में कक्षा तीसरी से पांचवी में मनीष ने प्रथम तेजस ने द्वितीय तथा मयंक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सिंगिंग में कक्षा तीसरी से पांचवी तक के विद्यार्थियों में अंश ने प्रथम, चेष्टा ने द्वितीय तथा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि महोदया व प्राइमरी कोऑर्डिनेटर रितिका मलिक ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्राचार्य दिनेश चंद्र सेमवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि विद्यालय द्वारा समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि बच्चों की बौद्धिक व सृजनात्मक क्षमताओं का विकास किया जा सके।



