हिसार

विश्वास सीनियर सैकेंडरी स्कूल में मनाया गया विद्यालय का स्थापना दिवस

एंटिक ट्रुथ | हिसार

अर्बन इस्टेट स्थित विश्वास सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘विद्यालय स्थापना दिवस’ का आयोजन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर एक भव्य प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें स्कूल के सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई जिसमें दीप प्रज्वलन, भजन तथा मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया गया जिससे सभी को आंतरिक शांति का अनुभव हुआ। इसके पश्चात शिक्षकों व विद्यालय प्राचार्य ने विद्यालय की स्थापना यात्रा एवं इसकी प्रगति की प्रेरणादायक कहानी साझा की। इस अवसर पर विश्वास फाउंडेशन के संस्थापक स्वामी विश्वास के प्रेरणादायक जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को स्वामी जी के आदर्शों, मूल्यों और शिक्षा के प्रति समर्पण के बारे में बताया गया, जिससे सभी को प्रेरणा मिली। इसके साथ ही भाषण व नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों को बैसाखी पर्व की महता से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंत में विश्वास एजुकेशन बोर्ड की तरफ से सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ और सभी ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए स्कूल प्रबंधन का धन्यवाद किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button