अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत आयोजित कार्यक्रम में वीटा ने दुग्ध उत्पादक किसानों को किया जागरुक
वीटा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किसानों को किया जागरुक, पौधारोपण किया गया

एंटिक ट्रुथ | हिसार
वीटा बीएमसी सारंगपुर पर अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रम के अनुसार दुग्ध उत्पादक किसानों को सहकारिता के बारे में जागरूक किया गया व पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वीटा दुग्ध संघ हिसार जींद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नरेंद्र सिंह धानिया उपस्थित हुए। उन्होंने किसानों को सहकारिता व पर्यावरण के बारे में जागरूक किया व किसानों को वीटा की तरफ से दी जानी वाली वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने किसानों से दुग्ध संघ के बारे में उनकी प्रतिक्रिया ली और उनको आश्वस्त किया कि उनको भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संघ का प्रमुख उद्देश्य किसानों का उत्थान तथा उनको दुग्ध के उचित रेट दिलवाना है। इस मौके पर उन्होंने पौधारोपण किया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार (एजीएम) ने किसानों से अधिक से अधिक सहकारिता से जुडऩे की अपील की।
इस आयोजन में राजनीश इंचार्ज (एमएसए) हिसार, प्रीतम एरिया इंचार्ज, सुभाष सरपंच, कृष्ण पूनिया पूर्व सरपंच, विकास पूनिया, संदीप बिश्नोई, एडवोकेट रविन्द्र सारंगपुर, रोशन लाल, रामकुमार, एएसआई दलबीर सिंह, राजेन्द्र, पवन, नरेश, सुमित, प्रदीप, आत्मा राम, मनीष, प्रमोद, चंद्र प्रकाश व पूर्ण आदि काफी संख्या में समाजसेवी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



